त्योहार के मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने महिलाओं के बीच किया साड़ी, कंबल औऱ चूड़ा का वितरण, विधायक सरयू राय का जाना कुशलक्षेम

जमशेदपुर
मकर, टुसू एवं पोंगल को देखते हुए सूबे के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने हजारों आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के बीच साड़ी, धोती, कंबल और चूड़ा का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जनता से प्यार और पर्व की महानता को देखते हुए लोगों के बीच सामानों का वितरण किया जा रहा है, ताकि घरों में खुशियां बनी रहे।

जमशेदपुर के मानगो में मंत्रई बन्ना गुप्ता ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच सामानों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पर्व का माहौल है, हमारे कई परिवार गरीब हैं जो पर्व के दिनों में चिंतित रहते हैं। इस तरह की पहल उनको सुकून पहुंचायेगी और हमें भी सुकून होगा।

बिहार औऱ झारखंड के मंत्रियों ने विधायक सरयू राय का जाना कुशलक्षेम
इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। आपको बता दें कि पिछले दिनों भ्रमण के दौरान सरयू राय के पैर में चोट आयी थी और अभी पैर पर प्लास्टर लगा है। इतना ही नहीं बिहार सरकार के मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सरयू राय के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।