हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के अवसर पर १०६ वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल में इंटर कंपनी खेल आयोजित

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के अवसर पर पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मन रहा है। गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार १०६ वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल में भी आज के दिन इंटर कंपनी खेल का आयोजन किया गया है।
इस खेल का शुभारम्भ डॉक्टर नितीश कुमार (कमांडेंट – १०६ बटालियन) तथा अधिकारीयों की गरिमामई उपस्तिथि में किया गया।
खेल में अधिकारी एवं बल के जवानों ने हिस्सा लिया। खेल के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट महोदय द्वारा मेजर ध्यान चंद , के उपलब्धियों एवं खेल के प्रति समर्पण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।