अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिवाइन मिशन स्कूल के प्रांगण में पूरे जोश के साथ सभी ने किया योग
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पे डिवाइन मिशन स्कूल, हितकु, सुंदरनगर के स्कूल के प्रांगण में योग दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। जिसमे स्कूल के प्रबंधन, प्राचार्य, सभी शिक्षक और नर्सरी से लेके १२ कक्षा के बच्चो ने स्कूल प्रांगण में योग करके उसका आनंद उठाया और योग के अनेकों प्रकार के गुण का विस्लेसन प्राचार्य विवेक विशाल के द्वारा बच्चो को दिया गया साथ ही योग की परंपरा अपने आने वाली पीढ़ी तक चलते रहनी चाइए और योग के माध्यम से हम अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ज्ञान को तेज कर सकते है और ऐसे ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।

स्कूल की शिक्षक सुशीला मैडम द्वारा बच्चो को योग के अनेक प्रकार के आसन सीखने को मिला। शिक्षक में भवानी महतो के द्वारा बच्चो को अनेक प्रकार के योग आसन को समझाया गया। दया शंकर दास कक्षा ९ का छात्र जिसने अपने भाषण में प्रधान मंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव को धन्यवाद देते हुए समापन किया जिसने योग को भारत से पूरे विश्व में प्रचार प्रसार किया और इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में २१ जून को स्थापित किया। योग दिवस को सफल बनाने में मोनिका पांडे, कंचन महता, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी, खुश्बू कुमारी, मोसूमी मैटी, नीतीश तिवारी, प्रियांशु, सुमन हेंब्रम, हेमलता भक्त, पिंकी दस और सावित्री दस का योगदान शरणिय रहा।