लोकआस्था के महापर्व छठ : नहाय-खाय के दिन भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने किया छठव्रतधारियों के बीच लौकी का वितरण
जमशेदपुर : भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर छठ व्रतियों के लिए निशुल्क 2 क्विंटल लौकी का वितरण गोलमुरी में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा जिला मंत्री मनजीत सिंह गिल, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, वरिष्ठ भाजपा नेता अप्पा राव, हरे राम यादव, मनी मोहंती, कौस्तव राय, अमरेंद्र कुमार, अशोक घोष, सीनू राव, बलवीर सिंह बबलू, इंदरजीत सिंह, कामेश्वर साहू, देवाशीष झा, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, हनी परिहार, सोनू चौधरी, बब्बू तिवारी, वेणु लाल, आदर्श सिंह, पीयूष पाल, राहुल कुमार, शेखर पांडे, अभिषेक डे, शैलेश कुमार आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।