June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर बिरसा युवा मंच ने “एकता के लिए दौड़” का किया आयोजन

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर आज लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 148 वें जयंती के उपलक्ष में बिरसा युवा मंच द्वारा मानगो गांधी मैदान से मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक तक “एकता के लिए दौड़” का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होकर एकता का संदेश दिए।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी कोल्हान) ने कहा की प्रेरणाश्रोत लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने भारत देश में सभी समुदाए एवं क्षेत्र के लोगों एक धागा में पिरो कर पूरे राष्ट्र में एकता एवं अखंडता स्थापित किए थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मानगो के गांधी मैदान से सभी समुदाय के लोगो को जोड़कर एकता एवं अखंडता का संदेश देने के लिए प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम,मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार अहमद, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान,आजादनगर अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सोनारी के अनिल सिंह,जगतार सिंह नागी,बलविंदर सिंह कलसी,अशोक मुंडा,राहुल भट्टाचार्य,विश्वजीत सिंह,रिटायर्ड सेल टैक्स कमिस्नर सीताराम राम,रिटायर्ड अधिकारी रमाकांत सिंह,दुर्गा ठाकुर,हरिद्वर सिंह, कृष्णा सिंह,प्रेम दीक्षित एवं अन्य सैकड़ों की संख्या की युवाओं एवं सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.