November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर भाजपा नेता विकास सिंह ने खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया…

जमशेदपुर : महानायक अमर शहीद खुदीराम बोस जी की जयंती के पुनीत अवसर पर भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो चौक स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विकास सिंह ने आज अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती के दिन राज्य सरकार से मांग किया कि अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती दिवस एवं पुण्यतिथि के दिन मानगो गोल चक्कर में विद्युत सज्जा की जाए साथ ही राज्य सरकार के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाए। माल्यार्पण के पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने अमर शहीद खुदीराम बोस के याद में गगनभेदी नारे लगाए। विकास सिंह ने कहा जब लोगों की जवानी चढ़ती है तब यह भारत का वीर सपूत मात्र 18 वर्ष 8 महीने में फांसी के फंदे में चढ़ गए । ऐसे वीर बलिदानी की शहादत हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है आज माल्यार्पण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, राम सिंह कुशवाहा , प्यारेलाल साह, मनोज ओझा , सोनू सिंह बिट्टू सिंह, दुर्गा दत्ता ,संजीव पांडा, विभास बनर्जी, अतनु हजारे, सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.