February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसदन में किया भव्य स्वागत, बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आगमन मंगलवार को जमशेदपुर में हुआ। विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रम एवं जमशेदपुर में भाजपा के लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय के उद्घाटन हेतु जमशेदपुर आये बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर परिसदन में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जमशेदपुर परिसदन में पार्टी के वरीय नेताओं के संग जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.