परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी के 54वें स्थापना दिवस पर जादूगोड़ा में रंगारंग कार्यक्रम, डॉ दीपक क्रांति की प्रस्तुति ने बांधा समां
1 min read
परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में इलेक्ट्रिकल सुपरिटेंडेंट रोबिन कुमार, काशी नाथ चौधरी, विनोद अग्रवाल, उमा शंकर तथा प्राचार्य श्री मोहरीर ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को असफलता से न डरने और निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लेखक-कवि-गायक डॉ दीपक क्रांति ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से समां बांध दिया।

उन्होंने नाना पाटेकर, नरेंद्र मोदी, सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती, कैलाश खेर और उदित नारायण सहित अनेक कलाकारों की गायन व अभिनय मिमिक्री प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही उनके लिखित हास्य नाटक “धूम: समाज का सच” के मंचन ने विद्यार्थियों से जोरदार तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शिक्षक सुकांता साधुखान के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
