125वीं पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाधि स्थल पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। साथ ही, झारखंड के कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी बिरसा मुंडा को नमन किया।

राज्यसभा सांसद महुआ माजी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी समाधि स्थल पर पहुंचकर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने बिरसा मुंडा को जननायक बताते हुए उनके बलिदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए संघर्ष को प्रेरणादायी बताया।