29 सितंबर को पूर्व वित मंत्री यशवंत सिन्हा आयेंगे जमशेदपुर विचार गोष्ठी को करेंगे संबोधित।
1 min read
जमशेदपुर : “भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री सह भारत के राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार एवं अटल विचार मंच के संस्थापक आदरणीय यशवंत सिन्हा जी का जमशेदपुर नगर आगमन हो रहा है, रांची से बाय रोड लगभग 12:30 बजे पारडीह स्थित गोल चक्कर परिसर में संगठन की पदाधिकारी के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा तत्पश्चात शहर में लगभग 20 से 25 जगह चौक चौराहा में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा, तत्पश्चात बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम परिसर में अपहरण 2:00 बजे ! भारत के राजनीति मे वर्तमान परिदृश्य एवं युवाओं के नशा के ऊपर बढ़ते कदम* पर विचार गोष्ठी सह परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे! उक्त: कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय चंद्रगुप्त सिंह जी , विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के पूर्व विधायक आदरणीय कुणाल सारंगी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रिटायरमेंट डीएसपी वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय कमल किशोर जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय शिवपूजन सिंह जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर एस. एस. रज़्ज़ी जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आदरणीय शैलेंद्र सिंह जी झारखंड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आदरणीय रथीनद्रनाथ दास जी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्माश्री विकास मंच के एवं युवा समाज सेवी आदरणीय विकास सिंह जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ए.के श्रीवास्तव जी सिंभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी युवा समाजसेवी तरुण दे सहित, जेपी आंदोलनकारीयो सुरेश दत्त पांडे जी, श्री अवधेश पाठक जी, झारखंड आंदोलनकारी, कई समाजसेवी एवं जमशेदपुर शहर के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों इस सभा को संबोधित करेंगे. उक्त कार्यक्रम की अंतिम तैयारी हो चुकी है शहर में लगभग हक हर चौक चौराहे में होर्डिंग, पोस्टर बैनर से सजाया गया है, तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल एवं चार चक्का यात्रा को ध्यान पर रखते हुए लगभग 200 से ज्यादा स्वयं सेवी वॉलिंटियर्स का नियुक्ति किया गया है, उक्त कार्यक्रम को लेकर में शहर में काफी उत्साह है, आदरणीय यशवंत सिन्हा जी के कार्यक्रम मे समाज के हर वर्ग के लोग प्रतिनिधित्व करेंगे
आयोजक :-
अटल विचार मंच एवं झारखंड क्रांति सेना संयुक्त रूप से!*
निवेदक :-
संजीव आचार्य
युवा समाजसेवी,
छात्र संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
झारखंड क्रांति सेना के संस्थापक एवं अटल विचार मंच के कोल्हान के संयोजक
संपर्क सूत्र :- 9334802096 / 9472785346
…. रोड मैप….
दिल्ली फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट, रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर भाया रोड, जमशेदपुर नगर आगमन दोपहर :- 12:00 बजे पारडीह गोल चक्कर के समीप स्वागत * तत्पश्चात तिरंगा यात्रा दोपहिया एवं चार पहिया वाहन रैली के माध्यम से शहर के अलग-अलग चौक चौराहा पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है — पारडीह गोल चक्कर से मानंगो के.पी एनक्लेव * आयशा मेरर्लिन * चेपापूल * 14 नंबर मोती महल * रोड नंबर 8 के समीप *गांधी मैदान 2 नंबर * खुदीराम बोस गोल चक्कर * जयप्रकाश नारायण सेतु मूर्ति के पास * साकची गोल चक्कर * मोदी पार्क गोल चक्कर* जूसको गोल चक्कर, बिष्टुपुर थाना गोल चक्कर * बिष्टुपुर थाना होते हुए नटराज सिनेमा हॉल * माइकल जॉन ऑडिटोरियम आयोजन सभा स्थल तक..