रामनवमी पर बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभण्डार में भक्तिभाव से हुई प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की पूजा, अखण्ड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल
1 min read
न्यूज़ टेल/घाटशिला: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का त्योहार रामनवमी देशभर के अन्य हिस्सों की तरह ताम्रनगरी मऊभण्डार में भी धूमधाम से मन रही है। बी-ब्लॉक महावीर क्लब अखाड़ा मऊभण्डार में बुधवार की सुबह पुजारी ब्रजेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से नवमी पूजन कराया। प्रभु सीताराम और उनके अनन्य भक्त वीर हनुमान जी की भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गयी। प्रभु की आराधना के साथ ही झंडा और शस्त्र पूजन किया गया। हवन कर विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की गई।
वहीं, आरती कर श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चों के बीच प्रसाद वितरित की गई। नवमी पूजन के साथ ही अखाड़ा में अखण्ड रामायण पाठ की शुरुआत हुई जिसका समापन गुरुवार की सुबह दशमी पूजन के साथ होगा। रामायण की चौपाइयों से ताम्रनगरी और भी भक्तिमय हो उठी है।
इस मौके पर अखाड़ा के मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, काल्टू चक्रवर्ती, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अध्यक्ष जगतराम, उस्ताद अशोक चौधरी, राकेश दूबे, कोषाध्यक्ष एस राजन, लाइसेंसी शम्भू जेना, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, नवल सिंह, मुनिब शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, रविशंकर राय, प्रकाश शर्मा, अशोक पाठक, नीलाम्बर तिवारी, एसपी धल, संजीव सिंह तोमर, नीरज छेत्री, विजय पांडेय, प्रदीप सिंह तोमर, प्रमोद सिंह, दीपक सिंह, साधन बागती, हरेकृष्ण पातर, विद्यासागर पातर, राजेश दूबे, सपन सिंहदेव, गोविंद उर्फ ऋतु सिंह, हिमालय बागती, आशीष बागती, रितेश शर्मा, संजय कर्मकार, माणिक महंती, सुमित सिंह, मोनी सिंह, सुरेश, राजा दत्ता, ओम ठाकुर, बबलू नमाता, केन्द्रीय कमिटी के अध्यक्ष रूपेश दूबे, सुरेश चौहान, आनन्द चौधरी, चंद्रमा सिंह, एसपी धल, ऋतु सिंह, अभय दूबे, विवेक दूबे, एरिक, सौगात, बापी, अजय दास, शानू गुरुम, निखिल समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।

मालूम हो कि प्रभु श्रीराम का जन्म चैत मास की नवमी के दिन हुआ था। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर बी-ब्लॉक महावीर क्लब से मऊभण्डार चौक तक को भगवा झंडा से पाट दिया गया है। चारों ओर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अखाड़ा और मंदिर में बजते भक्ति गीत एवं भजन से पूरा वातावरण राममय हो गया है।
मनोकामना का झंडा लेने के लिए बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार ने निकाला जुलूस, खेल का किया प्रदर्शन
घाटशिला।बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभण्डार की ओर से रामनवमी पर मनोकामना का झंडा लेने के लिए बुधवार की दोपहर पारंपरिक जुलूस निकाला गया। बी-ब्लॉक, ए-ब्लॉक, ग्रेन स्टोर, न्यूलाइन, पांचपांडव, दाहिगोड़ा, नालापार, गोपालपुर, टुमांगडुंगरी, फुलडूंगरी, राजस्टेट, लालडीह समेत विभिन्न स्थानों से मनोकामना का 50 से ज्यादा झंडा ग्रहण किया गया। पारंपरिक डंका-तासा एवं निशान की थाप पर निकली जुलूस में शामिल युवकों और बच्चों ने खेल का प्रदर्शन किया। लाठी, बनौटी, फरसा, तलवार आदि से युवाओं ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान जगह-जगह चना-शर्बत का भी वितरण हुआ। जुलूस का नेतृत्व अखाड़ा के उस्ताद राकेश दूबे और लाइसेंसी शम्भू जेना ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय कमिटी के अध्यक्ष रूपेश दूबे, अशोक चौधरी, एस राजन, हिमालय बागती, आशीष बागती, निखिल प्रसाद, राजा दत्ता, सुरेश, ओम, अमन साव, प्रेम रेवानी, प्रेम कुमार, रितेश शर्मा, बबलू, ललित नमाता समेत कई अन्य उपस्थित थे।