4 जून को युगांतर प्रकृति की चार प्रतियोगिताएंछात्र चित्रकला, भाषण, क्विज व निबंध में दिखाएंगे प्रतिभाराजेंद्र विद्यालय में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा आयोजन

जमशेदपुर:पर्यावरण पर आधारित मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति 4 जून को बच्चों के लिए चार प्रतियोगिताएं—चित्रकला, भाषण, क्विज और निबंध लेखन—आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम गरम नाला स्थित राजेंद्र विद्यालय में अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। पत्रिका के संरक्षक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता दो समूहों में होगी—पहला समूह कक्षा 6 से 8 और दूसरा समूह कक्षा 9 से 11 के विद्यार्थियों का होगा। निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता हिंदी या अंग्रेजी में हो सकती है। निबंध का विषय “जमशेदपुर का पर्यावरण” जबकि भाषण के विषय समूह 1 के लिए “शहरी पर्यावरण की समस्या” और समूह 2 के लिए “जल नगर समन्वय” होगा।

चित्रकला प्रतियोगिता ऑन स्पॉट होगी, जिसमें प्रतिभागी पर्यावरण से जुड़ा विषय स्वयं चुनेंगे। क्विज प्रतियोगिता में पहले लिखित परीक्षा और फिर मौखिक राउंड होगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेंगे और प्रथम 10 स्थान पाने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पंजीयन 20 मई तक निःशुल्क किया जा सकता है। इच्छुक प्रतिभागी गूगल शीट लिंक व्हाट्सएप नंबर 7307071539 पर मांग सकते हैं।