February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने गृह उधोग से जुड़ी स्वावलंबी महिलाओं को किया सम्मानित

1 min read

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गृह उधोग एवं हस्तकला से जुड़ी स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में सात महिलाओं को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ये महिलाओं ने अपने कार्यों से समाज में खास मुकाम हासिल किया है। ये महिलाएं सामाजिक सरोकारों के साथ गृह उधोग से जुड़कर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जो आज अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का माध्यम बन चुकी है। सूक्षम उधोग के जरिये इन महिलाएं ने घर में आचार, पापड़, फिनॉयल, अगरबत्ती, कागज के प्लेट, मोमबत्ती, बनाने के कार्य समेत ई-रिक्शा चलाकर समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गयी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है। महिलाओं ने अपने कर्म से समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में वे पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता बताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।

प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि इन महिलाओं ने कठिन और प्रतिकूल स्थितियों में न सिर्फ अपने जीवन को संवारा बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का विषय बनीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं और अपने हक के लिए प्रभावपूर्ण ढंग से लड़ाई भी लड़ती हैं। उन्होंने राज्य में बढ़ते महिला अपराध पर भी चिंता जतायी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि महिलाओं की राष्ट्र के विकास में तेजी से भागीदारी बढ़ रही है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। परिवार की उन्नति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाया है। महिलाओं को आगे बढ़कर इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

इन सात महिलाओं को किया गया सम्मानित: फुलमनी मुर्मू, घरामनी, सुनीता झा, स्वेता करुआ, सोनी देवी, आशा सिंह।

इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला महामंत्री राकेश सिंह, नीलू मछुआ, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, लक्की सिंह, रीता शर्मा, रेणु झा, उल्फा सोरेन, प्रभा देवी, शांति देवी, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, माला मुंडा, सीमा जायसवाल, भारती कुमारी, भारती साहू, ममता सिंह, शुक्ला हलदर, रानी ठाकुर, जया लक्ष्मी समेत मंडल अध्यक्ष बिमला साहू, सीलु साहू, मधुमती, ममता लाल, उर्मिला दास, रूपा देवी, विनीता सिंह, सरस्वती लोधी, कृष्णा देवी, मीना शर्मा, बिनीता सिंह, मीणा सिंह, सोनू तिलावट, मौसमी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.