June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

संविधान दिवस पर सरायकेला कांग्रेस सेवा दल द्वारा देश के सर्वांगीण विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया के बोलाईडी स्थित कांग्रेस कार्यालय में सरायकेला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक सह 20 सूत्री सदस्य गौरीशंकर प्रसाद द्वारा संविधान दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस के विषय से तमाम कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। श्री प्रसाद ने भारतीय संविधान का अनुपालन करते और कराते हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि 26 नवंबर हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इसी दिन हमारे देश के संविधान को अंतिम रूप से अंगीकृत किया गया था। कार्यक्रम के पश्चात सरायकेला कांग्रेस सेवादल के नव मनोनीत सचिव चुने गए श्रीकांत प्रसाद को मुख्य संगठक गौरीशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश एवं तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों का माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर गर्व जोशी से संगठन में शामिल किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नव मनोनीत जिला सचिव श्रीकांत प्रसाद ने कहा संगठन द्वारा जाते गए भरोसे पर वह खडा उतरने की पूरी प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन के मुख्य उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे एवं हर उसे बेसहारा व्यक्ति के साथ खड़े रहेंगे जिन्हें सहारे की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष हरीश वीर मेहर रोशन सिंह सावन कुमार मोहित कुमार प्रियांशु गुप्ता अंकित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.