March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में सर्वतंत्र की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, सामाजिक चेतना के नवयुग का आगाज़

जमशेदपुर: “सर्वतंत्र” की अवधारणा पर आधारित आधिकारिक वेबसाइट का भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया, जिसे सामाजिक चेतना के नवयुग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सर्वतंत्र के संस्थापक तारानंद सिंह ने कहा कि सर्वतंत्र मानव समाज को मानसिक, सामाजिक और वैचारिक गुलामी से मुक्त करने का जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अकेलापन, असुरक्षा, तनाव और सामाजिक विघटन जैसी चुनौतियाँ बढ़ रही हैं तथा ड्रग्स, अपराध, हिंसा और भ्रष्टाचार जैसी प्रवृत्तियाँ समाज की जड़ों को कमजोर कर रही हैं, ऐसे में सर्वतंत्र आत्मचिंतन, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म, जाति, नस्ल, वर्ग और राजनीतिक विभाजनों से ऊपर उठकर यह पहल मानवता को केंद्र में रखती है और एक वैकल्पिक सामाजिक मॉडल प्रस्तुत करती है। वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिक सर्वतंत्र की अवधारणा, सिद्धांतों और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ अपने सुझाव भी साझा कर सकेंगे। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने इसे समाज को जोड़ने, विचारों को दिशा देने और मानव चेतना को जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.