अब 4 साल का होगा ग्रेजुएशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला आरयू राज्य का पहला विश्वविद्यालय…

झारखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के मामले में रांची यूनिवर्सिटी राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसे शैक्षणिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का आगाज माना जा रहा है, क्योंकि अब स्नातक तीन की जगह चार साल का हो जाएगा। यदि किसी कारणवश कोई बीच में पढ़ाई छोड़ता है, तब भी उसका साल बर्बाद नहीं होगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के मामले में रांची यूनिवर्सिटी राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसे शैक्षणिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का आगाज माना जा रहा है, क्योंकि अब स्नातक तीन की जगह चार साल का हो जाएगा।
उदाहरण स्वरूप स्नातक में पढ़ रहा छात्र पहले साल ही पढ़ाई छोड़ देता है। तो उसे सर्टिफिकेट दिया जाएगा। दूसरा साल पूरा करके छोड़ता है तो डिप्लोमा डिग्री मिलेहै तो डिप्लोमा डिग्री मिलेगी। वहीं, तीन साल बाद पढ़ाई छोड़ता है, तो बैचलर की डिग्री मिलेगी। चार साल की पढ़ाई पूरी करनेवाले को बैचलर रिसर्च ऑनर्स की डिग्री मिलेगी।