15 अगस्त के अवसर पर रांची में कल सुबह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री….

झारखण्ड : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में सुबह छह से रात के 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। कई जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार सुबह छह से रात के 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
इस दिन बड़े वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कई जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मोरहाबादी स्थित कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी और वीआईपी वाले वाहन प्रवेश कर सकेंगे। अन्य वाहनों को कार्यक्रम स्थल से दूर खड़ा करना होगा। कार्यक्रम को लेकर 15 जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए। पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है।