21 महीने में दूसरी बार फिर नीतीश कुमार लेंगे CM की शपथ, डिप्टी सीएम बनेंगे तेजस्वी….!
1 min read
बिहार: बिहार में BJP और JDU का गठबंधन टूट चुका है। नीतीश कुमार बुधवार दोपहर 2 बजे एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 21 महीने में यह दूसरा मौका है जब वह सीएम पद की शपथ लेंगे। 17 साल में यह आठवीं बार सीएम बनेंगे, जो बिहार के इतिहास में रिकॉर्ड होगा।
नीतीश के साथ राजद नेता और लालू के छोटे बेटे उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।इधर, एनडीए गठबंधन तोड़ने के खिलाफ बुधवार सुबह 10 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे।
मंगलवार शाम को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी राजभवन में मौजूद थे।