NEWS TEL खबर का असर
1 min read
खबर छपने से पहले की तस्वीर 
खबर छपने के बाद की तस्वीर
जमशेदपुर : वेबासाइट न्यूज NEWS TEL का खबर का असर महज कुछ ही घंटे दिख गया। उपायुक्त सूरज कुमार ने जैसे ही मामले को संज्ञान में लिया मानों मानगो नगर निगम विभाग में बिजली का 440 का करंट दौड़ पड़ा हो। पोकलेन व मजदूर के साथ मौके पर विभाग के कर्मचारी पहुंच गये और ऐसी सफाई हुई कि तस्वीर देखकर सभी दंग रह गए कि यह वहीं जगह हैं, जहां भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर भाजपा नेता विकास सिंह पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शहादत दिवस मानने पहुंचे थे। क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त के इस पहल की प्रशंसा करते हुए। उनका शुक्रिया अदा भी किया है। भाजपा नेता विकास सिंह ने भी उपायुक्त का तहेदिल से धन्यवाद किया। मामला यह था कि भगवान बिरसा मुंडा के शहदात दिवस के मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। गंदगी व उसमें से निकल रही बदबू को देखकर उन्होंने इसकी सूचना ‘NEWS TEL को दी। हमने इस खबर को प्रमुखता से वेबसाइट पर डाला। इस पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाई। नतीजा आपके सामने है। कुछ ही देर में कचड़ा से पटा स्थान स्वच्छ व सुन्दर ढांचे में बदल गया।