कांग्र्रेस कार्यालय में हुआ टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स युनियन के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी तत्वावधान में जिला अध्यक्ष बिजय खां की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में किया गया। समारोह का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्न चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव सरोज सिंह और अजय चौधरी का पी.एन.झा, ऊषा यादव,पार्वती शर्मा,सुमित्रा पांडा, जरीना खान के द्वारा शॉल, अंगवस्त्र, साफा,माला,बुके प्रदान कर स्वागत तथा सम्मान किया गया।

स्वागत सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिजय खां ने कहा कि जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व पदाधिकारी जमशेदपुर के यूनियनों के मार्गदर्शन के दायित्व में रहे हैं। सभी यूनियनों को प्रबंधन सम्मान दे इस विषय पर गंभीरता से हमारे नवनिर्वाचित पदाधिकारी संज्ञान लें। जिला कांग्रेस कमिटी विगत 2014 से लगातार नवनिर्वाचित यूनियन के पदाधिकारियों का अभिनन्दन करते आ रही है।
टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन हमेशा मजदूर हित में कार्य करेगी और वे कम्पनी को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर वरीय कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, रविन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, पी एन झा, एल बी सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रिंस सिंह, राहुल ज़मीर अहमद, मौलाना अंसार खान, मो शब्बीर लालबाबू, संजय झा संत, रंजीत सिंह, राजा सिंह, नवीन मिश्रा, चंदन पाण्डेय, सौरव झा क्लब के पदाधिकारी जी टाऊन : वरूण सोना, श्याम महतो, बेल्डीह : मलय चौधरी, मंगल मण्डल, युनाइटेड: दीपक कुमार मुखर्जी, राधेश्याम, ट्यूब मेकर्स क्लब के पुल्क मोती, बी आर मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।