नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का हुआ जोरदार स्वागत
1 min readजमशेदपुर : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर की टीम जिला अध्यक्ष अफसर इमाम की अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का शॉल पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया l सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष अफसर इमाम ने उन्हें पूरी टीम की तरफ से बधाई दी और साथ ही साथ “झारखंड की दीदी गीता दीदी” का स्लोगन भी दिया। सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम को भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में गीता कोड़ा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मौजूद थें।इस कार्यक्रम में प्रभात बाखला, जावेद जमाल, सत्येंद्र सहाय, अतिकूर रहमान, सरफ़राज़ अहमद, अभिषेक राव, विवेक मिंज, मोo शहनवाज, औरंगज़ेब इमाम, ऑगस्टिन, मोo आलमगीर, ज़ीशान बेग, कुलकांत कौशल, इरफ़ान गनी, मुस्तफी खान, लक्षमण आदि उपस्थित थे।