March 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी की पुण्य स्मृति में नेत्र ज्योति यज्ञ का आयोजन, 24 से 26 जनवरी तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं ऑपरेशन शिविर

जमशेदपुर:सोना देवी की पुण्य स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के संयुक्त सहयोग से नेत्र ज्योति यज्ञ सह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के अंतर्गत जरूरतमंद नेत्र रोगियों की आंखों की निःशुल्क जांच, इलाज तथा आवश्यकतानुसार आंख का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा, जमशेदपुर में किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन 24 जनवरी 2026 को सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं डॉ. आनंद सुश्रुत द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी।

जांच के उपरांत चयनित मरीजों का 25 जनवरी 2026 को निःशुल्क ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। वहीं 26 जनवरी 2026 को अपराह्न सभी मरीजों को सफल इलाज के बाद सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। यह नेत्र चिकित्सा शिविर सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.