September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को मिला “द आइकॉन ऑफ झारखंड अवार्ड”

1 min read

इसी तरह बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाये रखे एनएसयू : राज्यपाल

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए द आइकॉन ऑफ झारखंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिंदी समाचार पत्र “दैनिक जागरण” की ओर से आयोजित द आइकॉन ऑफ झारखंड कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह को प्रदान किया। पूरे विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा किये गये उन सभी असाधारण प्रयासों को रेखांकित करता है, जो शिक्षा के क्षेत्र में किए गए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वविद्यालय को इसी तरह बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि को पूरे विश्वविद्यालय परिवार के समर्पण का परिणाम और गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि जब किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उपाधि या अवार्ड दिया जाता है तो यह उस संस्थान की उत्कृष्टता की सार्वजनिक मान्यता होती है। यह दर्शाता है कि उस संस्थान ने अपने शैक्षणिक मानकों को ऊंचा रखने, अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शिक्षण के नवीन तरीकों को अपनाने में उत्कृष्टता हासिल की है। यह सम्मान छात्रों, अभिभावकों और समाज के अन्य सदस्यों के बीच विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ता है।श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार का समान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक नवाचारों और अनुसंधान और अधिक काम करने के लिए हमें प्रेरित करता है। हम नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षण, कला और उससे संबंधित उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते रहें। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान में भी विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.