February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

नीरज चोपड़ा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

न्यूज़ टेल/डेस्क: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा एक के बाद एक उपलब्धियों को हासिल कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात उन्होंने लुसाने डायमंड लीग 2022 का खिताब जीत इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

नीरज इसी के साथ सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है, साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंक दिया। नीरज ने ओलंपिक में भी ऐसा ही किया था। उन्होंने अपने पहले थ्रो से ही गोल्ड जीत लिया था।

हालांकि दूसरा प्रयास अच्छा नहीं रहा। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया, वहीं तीसरा अटेंप को उन्होंने स्किप किया। फिर चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया। 89.08 मीटर के अटम्प के साथ वे खिताब तो जीत गए लेकिन एक बार फिर 90 मीटर के मार्क को नहीं छू पाये। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च 85.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन 83.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.