एनडीआरएफ की टीम ने 5 घंटे मशक्कत के बाद निकाला शव परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
1 min read
सरायकेला : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग घाट खरकई नदी में रविवार की शाम नहाने आए 4 युवकों में एक 21 वर्षीय शशांक रंजन पांडेय नदी के तेज बहाव में डूब गया है. जिसे सोमवार को एन डी आर एफ की टीम ने शव को बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौप दिया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दी है बता दे कि घटना शाम करीब छह बजे की है. घटना के बाद साथ नहाने आए तीनों युवक आकाश, योगेश और अनीश ने बताया कि वे लोग साढ़े 3 बजे प्लान बनाकर नहाने आये थे, लेकिन पानी का बहाव और ज्यादा वक्त हो जाने की वजह से सभी ने नहाने से मना कर दिया लेकिन, शशांक नहीं माना और नहाने नदी में उतर गया. वह इधर से नदी पार ठीक बड़ौदा घाट गया लेकिन लौटने के क्रम में वह तेज बहाव में बह गया. तीनों ने काफी चीखा- चिल्लाया लेकिन कोई बचाने नहीं पहुंचा. शशांक को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. उनके पिता अनिल पांडे पूजा पाठ कराने के साथ गो पालन का काम करते हैं. शशांक ट्रांसपोर्ट कॉलोनी शिव मंदिर के दिवंगत पुजारी भानूप्रसाद तिवारी के नाती थे.