September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बर्मामाइंस चूना भट्टा में गर्म कपड़ों का किया वितरण

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 26 दिसंबर 2023 को बर्मामाइंस, चुना भट्टा में जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया |

इस दौरान करीब 50 परिवारो के बीच कपड़ा वितरण किया जिसमें एनएसएस इकाई से करीब 20 स्वयंसेवकों ने भागीदारी दर्ज करायी | बच्चों के बीच बिस्किट, चॉकलेट, चिप्स आदि भी बांटे गए | इस दौरान बच्चों के चेहरे की चमक देखते ही बनती थी|

कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. मोहम्मद रेयाज, परीक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी.एन.त्रिपाठी, तनवीर काजमी ने सर्दियों में जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण के इस प्रयास की सराहना की |

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |

कार्यक्रम मे मानव, अरशद, अनीशा, वर्षा, रेयान, जय कृष्णा, बिट्टू सहित अन्य स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.