September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में राष्ट्रीय पोषण दिवस का आयोजन।

न्यूज टेल डेस्क: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने 4 सितंबर 2025 को “बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें” थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री राम बचन जी रहे। बी.एड. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कल्याणी कबीर ने सभी फूड स्टॉल का निरीक्षण और मूल्यांकन किया।

छात्रों ने प्रस्तुत किए विविध आहार
नर्सिंग के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आहार प्रस्तुत किए जिनमें किडनी हेतु स्वस्थ आहार, सामान्य वयस्क के लिए भोजन, उच्च प्रोटीनयुक्त आहार, हाइपरटेंशन के लिए आहार, सॉफ्ट आहार और लिक्विड आहार शामिल थे। इन व्यंजनों का मूल्यांकन पोषण, प्रस्तुति और उपयुक्तता के आधार पर किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य सिद्धार्थ और सूरज कुमार भी उपस्थित रहे।

शिक्षा में प्रैक्टिकल अप्रोच पर जोर
अध्यक्ष राम बचन जी ने कहा कि शिक्षा में प्रैक्टिकल अप्रोच का होना बहुत आवश्यक है। इसी कारण नर्सिंग के विद्यार्थी पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों पर लगातार एक्टिविटीज करते रहते हैं। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर मुनमुन, मोनिशा, व्याख्याता नमानी, अलीशा, उमा, रिया, संध्या, दीपिका और समीक्षा सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे। यह शैक्षणिक गतिविधि छात्रों के लिए जानकारीपूर्ण रही और स्वस्थ पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.