2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, इस दौरान आधा झुका रहेगा तिरंगा, पीएम मोदी ने जताया दुख
एजेंसी: आज सुबह सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके कारण उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है।
बता दें कि, उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ आज उनका निधन हो गया। इसी के बीच अब लता दीदी की याद में केंद्र सरकार ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इसी के बीच देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका ही रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर के कहा..मैं आज इसको अपना पूरा सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से काफी स्नेह मिला है। लता दीदी के आज निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ काफी शोक है। मैंने उनके परिवार से बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।