November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) जमशेदपुर के बैनर तले 21 शिव भक्तों का जत्था बाबा नगरी को रवाना

1 min read

जमशेदपुर से बाबा धाम के लिए निकला RKSM का जत्था
हर वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) जमशेदपुर के तत्वावधान में 21 शिव भक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। मंगलवार सुबह 7 बजे सभी श्रद्धालु कदमा स्थित कार्यालय में एकत्र हुए, जहाँ से “बोल बम” के जयकारों के साथ बस से बाबा नगरी की ओर प्रस्थान किया। जत्थे का नेतृत्व RKSM के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत बर्मन एवं जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने किया।

श्रद्धा और सेवा भावना के साथ हुई यात्रा की शुरुआत
यात्रा से पूर्व RKSM प्रमुखों द्वारा सभी शिव भक्तों को मार्ग में आदर्श आचरण बनाए रखने एवं ज़रूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा दी गई। जत्थे में शामिल सभी भक्तों ने पूरी तैयारी के साथ यात्रा शुरू की, जिसमें खाने-पीने का सामान, बोतलबंद पानी, फल, बिस्किट आदि की व्यवस्था की गई थी। यह जत्था लगातार वर्षों से श्रावण मास में बाबा धाम जाकर जलाभिषेक करता रहा है।

बाबा धाम के बाद बासुकीनाथ व तारापीठ का भी करेंगे दर्शन
सूत्रों के अनुसार, यह जत्था शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेगा। इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ और तारापीठ मंदिर में भी दर्शन करेंगे और फिर जमशेदपुर वापस लौटेंगे। जत्थे में शामिल प्रमुख सदस्यों में RKSM राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.