नर सेवा ही नारायण सेवा है : प्रहलाद लोहरा
जमशेदपुर : सिद्धघोड़ा बाजार अन्तर्गत काँवरिया धाम मन्दिर प्रांगण में जमशेदपुर भारतीय संस्कृतिक कला विकास मंच कलाकार संघ के तमाम जरूरत मंद कलाकारों के बीच झारखंड युवा मोर्चा व दलजीत सिंह परवान के माध्यम से कलाकारों के बीच सूखा खाद्य सामग्री वितरण किया गया। जिसमें पूर्वी जमशेदपुर क्षेत्र के अविभावक एवं युवा साथियो ने इस नेक कार्य मे अपना जमकर योगदान दिया। इस मौके पर प्रहलाद लोहरा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है सेवा निरंतर जारी रहेगा। कोरोना काल मे कही ना कही भारतीय कला संस्कृति विक्षुब्द अवस्था मे नजर आ रही है। उनकी मदद करना लाजमी है।