November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाम्या फाउंडेशन व बाबा बैधनाथ सेवा संघ ने किया मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाम्या फाउंडेशन व बाबा बैधनाथ सेवा संघ की तरफ से उलीडीह के आदिवासी स्कूल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप के झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मौजूद रही। कैंप में महिलाओं का चेकअप किया गया। नाम्या फाउंडेशन महामारी के अलावा अन्य बीमारी को लेकर जागरूक भी लोगों को जागरूक करता रहता है। इस मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह इस संस्था का शुक्रिया अदा करती है। उन्होंने कहा कि नाम्या फाउंडेशन महिलाओं के लिए काफी अच्छा काम कर रहा है। उन्हे खुशी है कि संस्था ने उन्हे आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सभी जानते है कि स्वास्थ्य अच्छा है तो काम भी अच्छा होगा, महिलाएं ममता की मूरत होती है, उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा तो वो काम भी अच्छा करेगी। एक महिला मां, पत्नी और बेटी के अलावा कई रिश्ते को निभाती है ऐसे में उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा तो ही वो अच्छे से काम कर पाएगी। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने मौके पर महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सह भाजपा नेता कुणाल षड़ंगी, भाजपा नेता विकास सिंह, बाबा बैधनाथ सेवा संघ के तमाम लोग मौजूद थे।

निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में आए मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं पदमश्री छुटनी महतो ने पारंपरिक नृत्य करके सबको मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.