February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

दूध लाने गयी मुस्कान बनी अपराधियों का शिकार, मुस्कान के गले से चैन ले उड़े झपटामार बदमाश

जमशेदपुर : मानगों के सुभाष कॉलोनी में संध्या 6:00 बजे दूध लेकर लौटती हुई महिला की हुई सोने की चेन की छिनतई मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह । मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी शशि भूषण प्रसाद के घर उनके साली मुस्कान आज रांची से आई हुई थी शशि भूषण प्रसाद के ससुर की तबीयत खराब है वह इलाज के संबंध में आज रांची से जमशेदपुर के मानगो सुभाष कॉलोनी अपने दामाद के घर आए हुए हैं साथ में उनकी बेटी मुस्कान भी आई है मुस्कान संध्या 6:00 बजे दूध लेने के लिए के दीनदयाल के खटाल गई थी दूध लेकर लौटते समय न्यू सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 में हीरो होंडा में सवार दो अपराधियों ने मुस्कान के गले का चेन छीन कर भाग गए मुस्कान ने बताया कि अपराधी टोपी पहने हुए थे अपराधियों ने जब झपट्टा मारकर चेन छीना तो मुस्कान मूर्छित हो गई। सूचना मिलने पर मौके में स्थानीय नेता संजय सिंह गुड्डू और राम सिंह कुशवाहा पहुंचे उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह एवं स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी।मौके में उलीडीह थाना के सभी अधिकारी पहुंचे। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है। कि घनी बस्ती में संध्या 6:00 बजे लूट और छिनतई जैसी घटना घट रही है इस सरकार में जानमाल की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। जहां अपराधियों ने चेन की छिनतई किया वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हुए थे विकास सिंह ने कहा कि लोगों के बीच जागरूकता चलाकर गली मोहल्ले में स्थानीय लोगों को अपने आवास पर सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया जाएगा। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, संजय सिंह गुड्डू, राम सिंह कुशवाहा, लालू गौड़, शुक्ल सिंह, ललन प्रसाद, दीपक गौड़ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.