September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

बहुभाषी काव्य गोष्ठी ‘लोकमंच’ का आयोजन तुलसी भवन में संपन्न।

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में साहित्य समिति द्वारा मासिक बहुभाषी काव्य गोष्ठी ‘लोकमंच’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरुण कुमार तिवारी ने की, जबकि संचालन श्रीमती नीलिमा पाण्डेय ने किया। स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद ने किया। अतिथि के रूप में तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया एवं अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका उपस्थित थे।

गोष्ठी की शुरुआत डॉ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ की सरस्वती वंदना के साथ हुई, इसके पश्चात दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। कार्यक्रम में शहर के 28 साहित्यकारों ने भोजपुरी, मगही, मैथिली, पंजाबी, राजस्थानी, अंगिका, बज्जिका, उर्दू, हिंदी आदि भाषाओं में अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ करने वालों में शकुन्तला शर्मा, मंजु कुमारी, बलविन्दर सिंह, डॉ. संजय पाठक ‘सनेही’, डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’, और नीलिमा पाण्डेय सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम में तुलसी भवन साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा सहित डॉ. अरुण कुमार शर्मा, विद्या शंकर विद्यार्थी, महेन्द्र तिवारी एवं राकेश पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही। समापन के अवसर पर ‘गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित राष्ट्रीय कवि डॉ. योगेन्द्र शर्मा ‘अरुण’ और साहित्यकार डॉ. तैयब हुसैन पीड़ित के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.