जमशेदपुर के साकची में मिस्टर मिस मिसेज एंड किड्स स्टार इंडिया का हुआ अयोजन, 56 प्रतिभागियों ने लिया भाग।
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के साकची स्थित काशीडीह में पी.एन.एस इंटरनेशनल के तत्वाधान में मिस्टर मिस मिसेज एंड किड्स स्टार इंडिया द्वारा मॉडलिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया । यह कांटेस्ट में नए मॉडल को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। जिसकी तैयारी पिछले काफी दिनों से बड़े ही जोर-शोर से चल रही थी। शो को विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों में भी ऑडिशन लिया जा रहा है।

ऑडिशन में सिलेक्ट हुए प्रतिभागियों को तीन दिन का वर्कशॉप दिया जाएगा जिसमें ब्यूटी टिप्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ग्रूमिंग, रैंप वॉक, हेल्थ केयर इत्यादि बताया जाएगा। फाइनल में जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, क्राउन एवं सर्टिफिकेट के साथ-साथ वेब सीरीज, मूवी में भी काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए प्रोडक्शन हाउस से कोलैबोरेशन हो चुकी है। पी.एन.एस एंटरप्राइज मिस्टर मिस मिसेज एंड किड्स स्टार इंडिया मॉडलिंग का नया कॉन्सेप्ट लेकर आया है। जिससे इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले हर कलाकार को लगातार काम मिलता रहेगा। इस प्रकार यह शो अन्य विभिन्न मॉडलिंग कॉन्टेस्ट से अलग है। इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले एवं काम करने की इच्छा रखने वाले तमाम प्रतिभागियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शहर की प्रखर समाजसेविका सह योग शिक्षिका पूनम वर्मा एवं मंजू राज उपस्थिति रहीं। जमशेदपुर में आयोजित यह ऑडिशन में कुल 56 प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्र से हिस्सा लिया।