झारखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय, अगले 5 दिनों तक मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी
1 min readराँची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण 21 और 22 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में बारिश हो सकती है रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जुलाई के साथ साथ 23 और 24 जुलाई को भी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है की राज्य के उत्तर पूर्वी मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों में 21 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है साथ ही अगले 5 दिनों तक गर्जन के साथ वज्रपात की संभावनाएं हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावनाएं जताई गई है इस दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में 1 जून से 20 जुलाई तक 395.4 मिलीमीटर मानसून की बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि इस दौरान की सामान्य वर्षा 410.5 मिलीमीटर है। कुल मिलाकर राज्य में अब तक मानसून की बारिश सामान्य के आसपास है।