केरल में मानसून ने दी दस्तक झारखंड में 15 जून तक आने की है संभावना
1 min readनॉर्थ छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सरकुलेशन का झारखंड में हुआ असर, मौसम ने ली करवट…..
राँची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर मौसम करवट ले लिया है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे जिसके कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 7 जून तक रांची में बादल छाए रहने और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मानसून का प्रवेश आज केरल में हो गया है केरल में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही 12 से 15 दिनों में झारखंड में मानसून प्रवेश कर लेता है ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक झारखंड में भी दस्तक दे सकता है

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी कर बताया कि अगले चार-पांच दिन में झारखंड के कुछ कुछ जगहों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है वहीं एक दो जगह में बज्रपात और लाइटनिंग की संभावना जताई जा रही है । नॉर्थ छत्तीसगढ़ में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिसके कारण उसका प्रभाव आने वाले दिनों में झारखंड में भी देखने को मिलेगा। जिसके कारण वज्रपात और लाइटनिंग की संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में एक दो स्थानों पर हालके मध्यम दर्जे की वर्षा हुई सबसे अधिक वर्षा 5.4 mm कोनेर (हजारीबाग ) में रिकॉर्ड किया गया वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दुमका में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया।