February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

MONDAY : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1 min read

🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏

    *-दैनिक पंचांग-*

पंचांग-दि. 06 सितंबर 2021
विक्रम संवत 2078/2077(गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ वर्षा
मास ☀️ भाद्रपद/श्रावण (गुजरात)
पक्ष ☀ कृष्ण
तिथी ☀चतुर्दशी (07:39 तक बाद में अमावस्या )
वार ☀ सोमवार
नक्षत्र ☀️ मघा (17:51 तक, बाद मे पूर्वा फाल्गुनी )
योग ☀️ शिव (06:54 तक बादमें सिद्ध )
करण ☀ शकुनी (07:39 तक बाद मे चतुष्पाद )

  *🌕ग्रहगोचर🌕*

चंद्र ✨सिंह
सूर्य ✨सिंह
मंगल✨कन्या
बुध ✨कन्या
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨तुला
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक. 
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀

💢 दिन विषेश 💢
शिव आराधना के लिए आज उपयुक्त दिन है। चावल, खीर आदी का सेवन तथा दान शुभ रहेगा। श्वेत वस्त्र परिधान करना शुभ फलदायी होगा।

ओम सोम सोमाय नम: इस मंत्र का जाप करने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी। मन शांत और स्थिर रहेगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए दिन अच्छा नही है।

💢आज का राशिफल💢

💥मेष💥

आप सकारात्मक विचारों और शुभ संकल्पों से भरे रहेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव थमेगा और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है ।

💥वृषभ💥
अपने संबंधों का भरपूर लेने का प्रयास करें और उसके दम पर अपने करियर को आगे बढ़ाने का विचार करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

💥मिथुन💥
करियर के लिहाज से वक्त बेहतर है। खासकर युवाओं को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में नया वाहन आने के योग हैं।

💥कर्क💥
पुरानी परेशानियां यथावत रहेंगी और उन्हें दूर करने के प्रयास भी भरपूर करेंगे लेकिन कहीं न कहीं कमी रहने के कारण प्रयास सार्थक होते नजर नहीं आ रहे हैं।

💥सिंह💥
बचत के पैसों में वृद्धि होगी और आप अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

💥कन्या💥
कारोबार में नए आयाम स्थापित होंगे। कॉरपोरेट और प्रोफेशनल लोगों को तरक्की के अवसर आ रहे हैं।

💥तुला💥
भौतिक सुख की कमी इस माह दूर होगी। नौकरी में बदलाव का वक्त है, कारोबार में नए आयाम स्थापित होंगे।

💥वृश्चिक💥
शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुष्टि वाला दिन। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, दांपत्य जीवन में चल रहे टकराव दूर होंगे। सारी कमियां दूर होंगी।

💥धनु💥
धैर्य, धीरज और संयम ये तीन मंत्र ध्यान में रखें और इन पर अमल करें। कारोबार अच्छा चलेगा। इसके विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़े तो जरूर लें, संकोच न करें।

💥मकर💥
आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। कोई ऐसा काम जिसके तार विदेश से जुड़े हों उसमें विशेष तौर पर लाभ मिलेगा।

💥कुंभ💥
किसी के काम में कमियां निकालने से बचें, वरना कई लोग मिलकर आपमें भी ढेरों कमियां गिना देंगे। ज्यादा भागदौड़ न करें और किसी से विवाद करने से भी बचें।

💥मीन💥
धार्मिक, आध्यात्मिक उन्नति होगी और इन कार्यो में भी उत्साह से भाग लेंगे। नौकरीपेशा को पदोन्नति, कारोबारियों को विस्तार लाभ मिलेगा।

      🕉🕉🕉

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.