MONDAY : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
1 min read *-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 19 जुलाई 2021
विक्रम संवत 2078/2077(गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ग्रीष्म
मास ☀आषाढ़
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀ दशमी (22:00 तक बाद में एकादशी )
वार ☀ सोमवार
नक्षत्र ☀विशाखा (22:27 तक, बाद मे अनुराधा )
योग ☀ शुभ (22:50 तक बादमें शुक्ल )
करण ☀ तैतील (11:17 तक बाद मे गरज )
*🌕ग्रहगोचर🌕*
चंद्र ✨तुला (16:53 के बाद वृश्चिक )
सूर्य ✨कर्क
मंगल✨कर्क
बुध ✨मिथुन
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨सिंह
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢 दिन विषेश 💢
शिव आराधना के लिए आज उपयुक्त दिन है। चावल, खीर आदी का सेवन तथा दान शुभ रहेगा। श्वेत वस्त्र परिधान करना शुभ फलदायी होगा।
ओम सोम सोमाय नम: इस मंत्र का जाप करने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी। मन शांत और स्थिर रहेगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए अनिष्टकारी दिन है।
💢आज का राशिफल💢
💥मेष💥
आप-अपने समय का प्रबन्धन ठीक से करें तभी हर कार्य को समय से पूरा कर पायेंगे। अत्यधिक मीठी चीजों का सेंवन न करें अन्यथा कोई पुराना रोग सक्रिय होने की आशंका है।
💥वृषभ💥
आप-अपने को अधिक स्वस्थ्य और उन्नति की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत करेंगे। नयें कार्यो को करने में हीला-हवाली न करें। अधिक वार्तालाप में किसी से समबन्ध खराब होने की सम्भावना है।
💥मिथुन💥
आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिन्तायें आपको घेरे रहेंगी परन्तु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ कार्य स्वतः बन जाते है। रोजी-रोजगार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
💥कर्क💥
छात्रों को अपने मनोकूल कार्य करने की आवश्यकता है। सोंच-समझकर लिए गये निर्णय फलीभूत होंगे। कुछ महिलायें अपने जीवन साथी को लेकर काफी चिन्तित रहेंगी।
💥सिंह💥
आप-अपनी वाणी से कोई ऐसी बात न कहें जिससे मान-सम्मान में कमी आये और बाद में आपको पछताना भी पड़े। महिलायें समझौते आदि के कागजों पर ध्यान से हस्ताक्षर करें ।
💥कन्या💥
नकारात्मक विचारों को हावी न होने दे क्योंकि आगामी समय आपके लिए लाभकारी प्रतीत होगा। कार्यो के प्रति संवेदनशीलता बनायें रखें। महिलायें अनायास कार्यो में अपना समय खराब न करें।
💥तुला💥
महिलाओं को सिर दर्द से सम्बन्धित समस्या रहेगी। छात्रों को जोखिम भरे कार्य करने से बचना होगा अन्यथा चोट-चपेट लग सकती है।अनावश्यक खर्चो में नियन्त्रण करने में आप कामयाब होंगे।
💥वृश्चिक💥
जीवन साथी के सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। छात्रों को जोखिम भरे कार्य करने से बचना होगा अन्यथा चोट-चपेट लग सकती है।
💥धनु💥
धार्मिकता एक निजी और व्यक्तिगत घटना है। संगठन का कार्य आप बहेतर तरीके से कर सकते है। महिलायें अपनी दिनचर्या में बदलाव करें तो बेहतर रहेगा।
💥मकर💥
आप-अपने हरकतों पे काबू करने का प्रयास करें। नैतिकता के कार्यो में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद प्रतीत होगा।
💥कुम्भ💥
आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। महिलायें अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। प्रेम-प्रसंग में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
💥मीन💥
जो भी इच्छायें आपके मन में है, उन्हे पूर्ण करने के लिए योजना बनाकर कार्य करना आरम्भ कर दें। इस सम्बन्ध में आपको शीघ्र ही शुभ समाचार प्राप्त होंगे। महिलाओं के कर्तव्यों का भर बढ़ सकता है।
🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢