विधायक सरयू राय पहुँचे जुबली पार्क टहलने, नियम कानून देख भड़के
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता को टाटा स्टील से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा सरकार के साथ समानांतर कानून चलाते हुए जुबली पार्क को बंद रखा और सड़क बंद किया वही आधार कार्ड दिखा दो घंटो के लिए अंदर जाने की अनुमति दी है जो गलत है। झारखंड के राजनीतिक चाणक्य कहे जाने वाले विधायक सरयू राय आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने के बहाने जब जुबली पार्क पहुँचे तो उन्होंने पाया कि बाहर से अंदर होते हुए सड़क बंद है।
और आम लोगो के लिए पार्क बंद है। जिसमे दो घंटो के लिए आम लोग अंदर जा रहे वह भी अपना आधार दिखाकर। जो गलत है इसका कड़ा विरोध करते हुए सरयू राय ने कहा कि यह मनमानी है। अनुमान लगाया जा सकता है। यहां के स्थानीय विधायक टाटा स्टील जुस्को से किस कदर मिलीभगत हो सकती है। अगर यही करना है। तो सरकार बताए कुछ सुविधा देकर किस तरह अपना कानून हमलोगो पर थोप रही टाटा स्टील। जहा साफ दिख रहा एक जन प्रतिनिधि को कैसे अंदर बेरियर के नीचे बैठ कर पार होना पड़ रहा है। वही श्री राय ने कहा कि इसके लिए जिला यूपायुक्त को सोचना होगा।
