विधायक सरयू राय ने किया ‘हर घर भगवा’ का वीडियो लॉन्च, लॉन्च होते ही वीडियो इंटरनेट पर हो रहा है वायरल
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर : जय श्री राम का भगवा झंडा हर घर लहरेगा…. बोलो जय श्री राम का नाम.. बोलो जय श्री राम का नाम….राम नवमी की तैयार की गई इस वीडियो एल्बम को लौंच होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा|
शहर में जोर-शोर से चल रही है। शनिवार को बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने “हर घर भगवा” वीडियो गीत लौंच किया| वीडियो लौंच होते ही यह गीत लोगों में वायरल होने लगा|

वीडियो एलबम में झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने आवाज दी है| वहीं इस वीडियो में शहर के अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई है| वीडियो लौंच के मौके पर विधायक सरयू राय ने गायक अजीत अमन समेत सभी कलाकारों की सराहना की| उन्होंने कहा की भगवा ज्ञान, प्रकाश, त्याग बलिदान का प्रतिक है| उन्होंने बताया कि वीडियो में कलाकारों का अभिनय, गीत के बोल, संगीत काफी अच्छा है| रामनवमी पर यह गीत भक्तों में लोकप्रिय होगा| उन्होंने कहा कि इस गीत के माध्यम से भगवा का संदेश घर घर तक पहुंचेगा| इस अवसर पर गायक अजीत अमन ने बताया की भगवान श्रीराम पर बनाये गए वीडियो काफी जोशीला है| इस गीत में भगवा रंग के महत्व को दर्शाया गया है| उन्होंने बताया कि भगवा सनातन धर्म में पवित्र माना गया है| उन्होंने कहा कि हर घर भगवा गीत लोगों को जरूर पसंद आयेगा|
रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान, प्रकाश का प्रतिक है| भगवान श्रीराम को भगवा परिधान बहुत पसंद था| इस अवसर पर निर्देशक मनोज पांडेय ने बताया कि एलबम की शूटिंग भी शहर में ही की गई है। वीडियो में श्री श्री शिव बजरंग अखाड़ा समिति सोनारी के सदस्य भी भाग लिए है| कर्तव्य दिखाते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि एलबम के निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमेन अवनीश श्रीवास्तव और शहर के जाने माने साइंस शिक्षक आलोक राज सिंह है। एलबम में संगीत प्रभाकर पांडे और रेकॉर्डिस्ट युवराज अनुभव हैं। इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडेय, आलोक कुमार, बब्लू कायबर्तों, अभिषेक तिवारी, आदि कलाकार उपस्थित थे।
एलबम तैयार करने वाली टीम
– निर्देशक : मनोज पांडे, उदय साहू
– निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव (नेहिश),आलोक राज सिंह (शिक्षक)
– गायक : अजीत अमन
– गीत : अमित तिवारी
– संगीत : प्रभाकर पांडे
– रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग मास्ट्रिंग: युवराज अनुभव
– एडिटिंग एंड डीओपी : गौतम लोहार,