बिरसा मुंडा के वंशजो की मदद के लिए विधायक राजेश कच्छप आये आगे
1 min readराँची: धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशजो की मदद के लिए विधायक राजेश कच्छप आगे आये है अब उमीद की जानी चाहिए कि इनके वंशजों का कल्याण होगा। दरअसल शिक्षा के तमाम खर्च का बोझ उठाने की जिम्मेदारी इन्होंने ली है। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर विधायक राजेश कच्छप ने दी है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले झारखंड की माटी के लाल महापुरुष बिरसा मुंडा ने लड़ाई लड़ी और देश के लिए अपनी जान निछावर की । प्रदेश का गठन भी इनके जयंती पर की गई। जिसका 20 साल पूरा हो गया। लेकिन 2 दशक बीत जाने के बाद आज भी इनके वंशज मूलभूत सुविधा से महरूम है। बिरसा मुंडा के परपोता m.a. का डिग्री लेकर सरकारी दफ्तर में साहब को चाय पिलाने का काम करता है। वही उनकी परपोती शिक्षा ग्रहण करने के लिए सब्जी बेचने का काम करती है। जिसकी जानकारी पर विधायक राजेश कच्छप ने उनके वंशजों से मिलकर हालचाल जाना और पढ़ाई का तमाम खर्च का बोझ उठाने का जिम्मेदारी ली। आज भी राज्य की राजनीति बिरसा मुंडा के इर्द-गिर्द घूमती है। राज्य बनने से लेकर अब तक के कालखंड में तमाम राजनीतिक दलों ने सत्ता का सुख भोगा लेकिन उनके वंशजों की दुर्दशा कैसी है इसकी सुध किसी ने नहीं ली। इनके जयंती और पुण्यतिथि पर हर लोग इन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लेकिन इनके वंशज को कोई याद नही करते है की किन परिस्थिति में इनके वंशजो का गुजर-बसर हो रहा हैं जब इनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी फिल्म स्टार सोनू सूद और राजस्थान की एक सांसद को मिली तो उन्होंने शिक्षा में प्राप्त करने में आ रही बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। लेकिन सत्ता में बैठे लोग अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।