विधायक मंगल कालिन्दी ने पटमदा के बेलटांड़ चौक पर बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
जमशेदपुर : बाबा तिलका जयंती के मौके पर जुगसलाई विधायक सह झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक मंगल कालिन्दी ने पटमदा के बेलटांड़ चौक में बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद सम्मान रक्षा समिति के बैनर तले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ झामुमो के युवा नेता महाबीर मुर्मू, सुभाष कर्मकार, चंद्रशेखर टुडू, अश्विनी महतो, दिवाकर टुडू, जामिनि कांत प्रमाणिक, कालीपद महतो, ममता महतो आदि मौजूद थे।