February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

देवघर पंचायत में बहन माताएं सम्मान निबंधन योजना का विधायक ने किया शुभारंभ ।

इस योजना से राज्य मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा : मंगल कालिंदी

जमशेदपुर। प्रखंड अंतर्गत देवघर पंचायत भवन में झारखंड सरकार के द्वारा 21 वर्ष से लेकर 49 वर्ष के सभी बहन माताएं मईया सम्मान निबंधन योजना शिविर में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए और विधिवक्त उद्घाटन किया। मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और राज्य मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा.. मौके पर अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा , रूस धिवर, मुखिया शशि सरदार आदि काफी संख्या पर स्थानीय महिलाएं उपस्थित थी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.