November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजली

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मना रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित नेताजी सुभाष पार्क में राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शो पर चलने की प्रेरणा ली। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा देश की आजादी में नेताजी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है और उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा भविष्य की बुनियाद रख सकते हैं नेताजी में गांधी के प्रति सम्मान भी था और देश को आजाद कराने का जुनून भी। उन्होंने अयोजकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया और कहा नेताजी की जयंती हर साल धूमधाम से मनाई जाती है। मगर कोरोना त्रासदी के कारण सीमित लोगों के साथ उनकी जयंती मनाई जा रही है जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों पर चलने का प्रण लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.