मंत्री बन्ना गुप्ता ने की भुक्तभोगी दुकानदारों से मुलाकात कहा बख्शें नहीं जाएगा आरोपी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हो
जमशेदपुर : सोनारी पुराना थाना रोड में शनिवार की रात में दुकानों में आग लगने की घटना घटी थी. इससे सात दुकान और एक कार जल गयी. घटना रात करीब दो बजे की है. आग लगने से चार कपड़ा दुकान, एक चप्पल दुकान, एक मिट्टी का बर्तन दुकान और एक गैरेज जल गयी थी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज घटनास्थल पर पहुंचकर कर पीड़ित दुकानदार मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को मुआवजा और पुनर्वास से संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया।