June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

खनन माफिया ने DSP को डंपर कुचला …मौके पर ही दम तोडा !

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : हरियाणा में नूंह में खनन माफिया ने DSP पर डंपर चला कर मार डाला। तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद DSP सुरेंद्र सिंह छापा मारने गए थे। डंपर से कुचले जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलाके में अवैध खनन चल रहा था। खनन कहां हो रहा है, इसकी जानकारी ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर इस तरह का हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.