भाजयुमो उलीडीह मंडल के द्वारा चलाया गया माइक्रो डोनेशन अभियान
जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार मानगो बाजार में भाजयुमो उलिडीह मंडल के अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया गया जिसमें मानगो बाजार के दुकानदारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उलिडीह मंडल युवामोर्चा की टीम जब बाजार में गई तो दुकानदारों का उत्साह देखने लायक था लोग खुद से बढ़ चढ़ कर डोनेस कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य एवम इस कार्यक्रम के प्रभारी विकास सिंह, मंडल के उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अनिल गुप्ता, मुन्ना चौहान, शुभम एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।