March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

मौसम व‍िभाग का अलर्ट : झारखंड में 22 जनवरी से ब‍िगड़ेगा मौसम, 23 से फिर से फिर से शुरू होगी बारिश

1 min read

झारखंड में फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को म‍िल सकता है। झारखंड का मौसम ब‍िगड़ने वाला है। बारिश होने की संभावना मौसम व‍िभाग की ओर से जताई गई है। ऐसे में यहां भीषण ठंड पड़ने की संभावना

मौसम व‍िभाग ने झारखंड में कड़ाके की ठंड की संभावना जताई

रांची: कड़ाके ठंड से जूझ रहे झारखंड में एक बार फ‍िर मौसम का म‍िजाज ब‍िगड़ने वाला है। मौसम व‍िभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम व‍िभाग ने कह है क‍ि एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी दिखे

मौसम विभाग रांची के अनुसार, आगामी 22 जनवरी 2022 से राजधानी रांची सहित झारखंड के अन्य इलाकों में बादल छाने लगेंगे। वहीं, 23 जनवरी 2022 से झारखंड में बारिश शुरू होने की संभावना है। जबक‍ि 26 जनवरी 2022 यानी गणतंत्र द‍िवस के द‍िन बारिश के आसार हैं या नहीं, इस बारे में मौसम व‍िभाग अभी कुछ कहने की स्‍थ‍िति‍ में नहीं है।

अभी पड़ रही सिहराने वाली ठंड

इधर, झारखंड में इस समय सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत भी म‍िल रही है। पिछले कई दिनों से बादल छाने और बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब मौसम साफ होने पर लोग धूप का आनंद ले रहे हैं।

तापमान में कमी आने की संभावना
हालांकि, मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान में रव‍िवार के मुकाबले 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है।

तीन चार द‍िन द‍िखेगा हल्‍का कोहरा

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के कई इलाकों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद , जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अभी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं, कोहरे और धुंध में भी कमी आई है। अगले तीन से चार दिनों तक हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.