झारखंड के 7 जिलों में पारा 40 डिग्री पार

जमशेदपुर/ न्यूज़ टेल : पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के 7 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुॅंच गया है। हालांकि रांची में तापमान 36.2 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य में तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहेगा।
जमशेदपुर में 40.4 तथा धनबाद, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा।
तापमान में बढ़ोतरी के साथ जिलों में तेज गर्म हवा पूरे दिन चल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाने की संभावना भी जताई है पर गर्मी से राहत के कोई आसान नहीं है।