February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत बहरागोड़ा पूर्वांचल स्थिति नवोदय विद्यालय में मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण व जागरूकता अभियान चलाया गया

1 min read

Jamshedpur : नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा बहरागोड़ा पूर्वांचल बालिकुड़िया स्थिति नवोदय विद्यालय में जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या स्माइल फाऊंडेशन हाथ मिलाकर काम कर रही है।दोनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत सुदूरवर्ती देहात क्षेत्रों और शहरी इलाक़ों की बच्चियों के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली कॉमिक पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। संस्था की सदस्य रिशु रंजन ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक के माध्यम से विद्यार्थियों को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

मौके पर डॉ. श्रद्धा सुमन ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करके ही की जाएगी।

मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल डॉ.जनार्दन सिंह, शिक्षक एक के यादव, वी.के.मीन्स, पी.के.आचार्य, रविंद्र कुमार, ज्योति मिश्रा, प्रिया प्रदारसनी, गौतम रोस्टोगी, आलोक कुमार, अपर्णा खालको, राजीब कुमार एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन से पूर्णेन्दु पात्र, अभिजीत दास,जयदीप आइच, निर्मल कुमार, चिन्मई पात्र एवं स्कूल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.